
ज़ब आपकी बॉडी मे कोई प्रॉब्लम आती है तो आप डॉक्टर के पास जाते हो और डॉक्टर आपकी बीमारी के इलाज के लिए एक पर्ची पर दवाई का नाम, खुराक (Dosage), लेने का समय जाँच और कुछ निर्देश लिखता है उसे हीं डॉक्टर का पर्चा कहा जाता है ।
लेकिन आम लोग मेडिकल क़ी भाषा क़ी समझ कम रखते है, तो डॉक्टर क़ी लिखावट समझ नहीं पाते है और उसमे लिखें कोड क़ी पहचान करना मुश्किल कार्य है। इस ब्लॉग में हम हिंदी और अंग्रेजी में डॉक्टर के पर्चे का मतलब, दवा के पर्चे में चालिस आम कोड और उनके मतलब और डॉक्टर की लिखावट को समझने के तरीके बताएंगे।
डॉक्टर का पर्चा जिसे एक ऐसा दस्तावेज कह सकते हैं जिसमें डॉक्टर मरीज को दवाइयाँ, उनकी मात्रा, लेने का समय और इलाज से संबंधित अन्य निर्देश देते हैं। यह चिकित्सक को दवा देने और मरीज को सही इलाज देने में मदद करता है। पर्चे में अक्सर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
डॉक्टरों को कम समय होने के कारण अक्सर उनकी लिखावट जल्दबाजी में लिखी जाती है। इसके अलावा, मेडिकल शब्द और कोड लैटिन भाषा (Latin Terms) या संक्षिप्त रूपों में लिखे जाते हैं, जो आम लोगों के लिए समझना मुश्किल होता है। आप भी पर्चे को आसानी से समझ सकते हैं अगर आप कुछ आम कोड और उनके मतलब जान जायेंगे।
पर्चे में दवा लेने के तरीके, समय, और अन्य निर्देश छोटे-छोटे संक्षेपों (Abbreviations) से दर्शाए गए हैं। ये कोड लैटिन भाषा से लिए गए हैं, जो विश्व भर में मेडिकल क्षेत्र में उपयोग की जाती है। नीचे चार दर्जन सामान्य कोड और उनके हिंदी और अंग्रेजी अर्थ दिखाए गए हैं।
कोड | हिंदी अर्थ | अंग्रेजी अर्थ |
OD | दिन में एक बार | Once a Day |
BD | दिन में दो बार | Twice a Day |
TDS | दिन में तीन बार | Three Times a Day |
QID | दिन में चार बार | Four Times a Day |
HS | रात को सोते समय | At Bedtime |
SOS | जरूरत पड़ने पर | As Needed |
PO | मुँह से | By Mouth |
IV | नस में | Intravenous |
IM | मांसपेशी में | Intramuscular |
SC | त्वचा के नीचे | Subcutaneous |
TAB | गोली | Tablet |
CAP | कैप्सूल | Capsule |
SYR | सिरप | Syrup |
INJ | इंजेक्शन | Injection |
UNG | मलहम | Ointment |
NEB | नेबुलाइजर | Nebulizer |
BP | रक्तचाप | Blood Pressure |
ECG | हृदय की जांच | Electrocardiogram |
CBC | पूर्ण रक्त गणना | Complete Blood Count |
You can read also:- Blood Sugar Level Chart: A Simple Guide to Normal Ranges
शुरू में डॉक्टर का पर्चा समझना कठिन लग सकता है, लेकिन सामान्य कोड और उनके अर्थ जानने से यह आसान हो जाता है। इस ब्लॉग में दिए गए 20 कोड और टिप्स आपको डॉक्टरों की लिखावट और दवा के पर्चे को समझने में मदद करेंगे। यदि आपको कोई भी संदेह है, तो अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
We have been dedicated to providing exceptional healthcare since 1990. Our premiere, multi-specialty tertiary care hospital is renowned for its medical excellence, compassionate healthcare workers, and a dedicated team of consultants.
Disclaimer: The information on the Website is provided for informational purposes only and is not meant to substitute the advice provided by our doctor or other health care professional. You should not use the information available on or through the Web Site for treating a health problem or disease or prescribing any medication. All images used on this website are for illustrative purposes only.
Copyright © 2025 Rungta Hospital. All Rights Reserved