डॉक्टर के पर्चे का मतलब

डॉक्टर के पर्चे का मतलब: दवा के पर्चे में कोड और डॉक्टर की लिखावट को समझें

Table of Contents

Book An Appointment

ज़ब आपकी बॉडी मे कोई प्रॉब्लम आती है तो आप डॉक्टर के पास जाते हो और डॉक्टर आपकी बीमारी के इलाज के लिए एक पर्ची पर दवाई का नाम, खुराक (Dosage), लेने का समय जाँच और कुछ निर्देश लिखता है उसे हीं डॉक्टर का पर्चा कहा जाता है ।

लेकिन आम लोग मेडिकल क़ी भाषा क़ी समझ कम रखते है, तो डॉक्टर क़ी लिखावट समझ नहीं पाते है और उसमे लिखें कोड क़ी पहचान करना मुश्किल कार्य है। इस ब्लॉग में हम हिंदी और अंग्रेजी में डॉक्टर के पर्चे का मतलब, दवा के पर्चे पर इस्तेमाल होने वाले कोड और उनके मतलब और डॉक्टर की लिखावट को समझने के तरीके बताएंगे।

Doctor Prescription Meaning in Hindi – पर्ची (Parchi) पढ़ने का आसान तरीका

जब हम कहते हैं “doctor ki parchi kaise padhe” या “medical prescription meaning in hindi,” तो असल में हम यही पूछ रहे होते हैं कि डॉक्टर की पर्ची (prescription) में लिखे शब्दों, कोड और दवा के नाम का मतलब कैसे समझें।

हिंदी में इसे पर्चा या पर्ची दोनों कहा जाता है — दोनों का मतलब एक ही है: डॉक्टर द्वारा लिखा गया वह दस्तावेज़ जिसमें दवा, खुराक (dosage) और लेने का तरीका बताया जाता है। नीचे दिए गए तरीके अपनाकर आप किसी भी prescription को आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं:

  1. सबसे ऊपर मरीज की जानकारी — नाम, उम्र और तारीख होती है।
  2. Rx चिन्ह — इसका मतलब है “टेक” या “recipe,” यही से दवा की लिस्ट शुरू होती है।
  3. दवा का नाम और खुराक — जैसे 1-0-1 का मतलब है सुबह एक, दोपहर में नहीं, रात को एक।
  4. कोड और संक्षेप — OD, BD, TDS जैसे कोड नीचे टेबल में दिए गए हैं।
  5. डॉक्टर के हस्ताक्षर — पर्ची की वैधता (validity) के लिए जरूरी होते हैं।

अगर आप अब भी पर्ची पढ़ने में असमर्थ हैं, तो नीचे दी गई मेडिकल कोड की टेबल और टिप्स आपकी पूरी मदद करेंगे।

डॉक्टर के पर्चे में क्या - क्या लिखा होता है?

डॉक्टर का पर्चा जिसे एक ऐसा दस्तावेज कह सकते हैं जिसमें डॉक्टर मरीज को दवाइयाँ, उनकी मात्रा, लेने का समय और इलाज से संबंधित अन्य निर्देश देते हैं। यह चिकित्सक को दवा देने और मरीज को सही इलाज देने में मदद करता है। पर्चे में अक्सर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

  • मरीज का नाम और उम्र (Patient’s Name and Age), 
  • दवा का नाम (Medicine Name)
  • दवा लेने का समय ((Dosage, जैसे 1 टैबलेट दिन में दो बार)
  •  इलाज की अवधि (Duration, जैसे 5 दिन तक)
  • दवा किस तरह लिखी जाती है — जैसे tablet ka prescription kaise likha jata hai, इसका उदाहरण: “Tab. Paracetamol 500mg 1-0-1 x 5 days”

डॉक्टर की लिखावट क्यों पढ़ना मुश्किल है?

डॉक्टरों को कम समय होने के कारण अक्सर उनकी लिखावट जल्दबाजी में लिखी जाती है। इसके अलावा, मेडिकल शब्द और कोड लैटिन भाषा (Latin Terms) या संक्षिप्त रूपों में लिखे जाते हैं, जो आम लोगों के लिए समझना मुश्किल होता है। आप भी पर्चे को आसानी से समझ सकते हैं अगर आप कुछ आम कोड और उनके मतलब जान जायेंगे।

दवा के पर्चे में क्या कोड लिखे होते हैं?

पर्चे में दवा लेने के तरीके, समय, और अन्य निर्देश छोटे-छोटे संक्षेपों (Abbreviations) से दर्शाए गए हैं। ये कोड लैटिन भाषा से लिए गए हैं, जो विश्व भर में मेडिकल क्षेत्र में उपयोग की जाती है। नीचे 20 सामान्य कोड और उनके हिंदी और अंग्रेजी अर्थ दिखाए गए हैं।

20 आम मेडिकल कोड और उनके अर्थ (40 Common Medical Codes and Their Meanings)

कोड

हिंदी अर्थ

अंग्रेजी अर्थ

OD

दिन में एक बार

Once a Day

BD

दिन में दो बार

Twice a Day

TDS

दिन में तीन बार

Three Times a Day

QID

दिन में चार बार

Four Times a Day

HS

रात को सोते समय

At Bedtime

SOS

जरूरत पड़ने पर

As Needed

PO

मुँह से

By Mouth

IV

नस में

Intravenous

IM

मांसपेशी में

Intramuscular

SC

त्वचा के नीचे

Subcutaneous

TAB

गोली

Tablet

CAP

कैप्सूल

Capsule

SYR

सिरप

Syrup

INJ

इंजेक्शन

Injection

UNG

मलहमOintment

NEB

नेबुलाइजरNebulizer

BP

रक्तचापBlood Pressure

ECG

हृदय की जांचElectrocardiogram
CBCपूर्ण रक्त गणनाComplete Blood Count
MRIएमआरआई स्कैनMagnetic Resonance Imaging
USGअल्ट्रासाउंड Ultrasonography

डॉक्टर की लिखावट को समझने के लिए टिप्स

  • फार्मासिस्ट से संपर्क करें: फार्मासिस्ट मेडिकल कोड और लिखावट जानते हैं। वे पर्चे को आसानी से समझेंगे।
  • नियमित कोड सीखें: उपरोक्त चालिस कोड सबसे अधिक इस्तेमाल होते हैं, इसलिए इन्हें याद रखें।
  • चिकित्सक से स्पष्ट करें: डॉक्टर से तुरंत पूछें अगर पर्चा समझना कठिन हो।
  • डिजिटल पर्चे का इस्तेमाल करें: आजकल बहुत से डॉक्टर डिजिटल पर्चे देते हैं, जो सरल और स्पष्ट हैं।
  • गूगल पर दवा का नाम खोजें: अगर आप दवा का नाम नहीं जानते तो ऑनलाइन खोज करें।

You can read also:- Blood Sugar Level Chart: A Simple Guide to Normal Ranges

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. डॉक्टर की पर्ची कैसे पढ़े?
पर्ची में सबसे ऊपर मरीज की जानकारी, फिर Rx चिन्ह के बाद दवा का नाम, खुराक और कोड (जैसे OD, BD, TDS) लिखे होते हैं। इन कोड का मतलब जानकर आप पर्ची आसानी से पढ़ सकते हैं (ऊपर टेबल देखें)।

Q2. Prescription में Rx का क्या मतलब होता है?
Rx लैटिन शब्द “recipe” से आया है, जिसका मतलब है “लो” या “ग्रहण करो।” यह दवा की लिस्ट शुरू होने का संकेत है।

Q3. दवा के पर्चे में OD, BD, TDS का मतलब क्या है?
OD का मतलब दिन में एक बार, BD का मतलब दिन में दो बार, और TDS का मतलब दिन में तीन बार दवा लेना है।

Q4. SOS का मतलब दवा में क्या होता है?
SOS का मतलब है “जरूरत पड़ने पर” यानी यह दवा रोज नहीं, बल्कि सिर्फ जरूरत होने पर ली जाती है (जैसे बुखार या दर्द होने पर)।

Q5. अगर डॉक्टर की लिखावट समझ न आए तो क्या करें?
फार्मासिस्ट से पूछें या डॉक्टर से पर्ची दोबारा स्पष्ट करने को कहें। कई अस्पताल अब डिजिटल पर्ची भी देते हैं जो पढ़ने में आसान होती है।

निष्कर्ष

शुरू में डॉक्टर का पर्चा समझना कठिन लग सकता है, लेकिन सामान्य कोड और उनके अर्थ जानने से यह आसान हो जाता है। इस ब्लॉग में दिए गए 20 कोड और टिप्स आपको डॉक्टरों की लिखावट और दवा के पर्चे को समझने में मदद करेंगे। यदि आपको कोई भी संदेह है, तो अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

WhatsApp Call

Book an Appointment